Sunday , September 22 2024

सामाजिक न्याय के प्रणेता “बाबा साहेब” को भाजपा ने जन्म दिन पर किया याद

फोटो:- बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संबोधित करते भाजपा
    
जसवंतनगर(इटावा)सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार, “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती आज जसबन्तनगर लुधपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने जोरशोर से मनायी।
    जंयती के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा राज बहादुर यादव, जिला अध्यक्ष  अनुसूचित मोर्चा भाजपा उदय वीर सिंह दोहरे , अजय यादव बिन्दू व भाजपा नेता बटेश्वरी दयाल प्रजापति जी ने बाबा साहब अम्बेडकर जी के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला। इन वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर द्वारा देश को दिए संविधान से देश के आम नागरिकों को  आज अपने अधिकारों और कर्तव्यों के परिपालन  का आत्म विश्वास प्राप्त है।
    भाजपा के नेता अजय बिंदु यादव ने सभी का स्वागत किया। इससे पूर्व बाबा साहेब के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया।
   कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा नाथूराम गोयल, लज्जा राम प्रजापति, गोविन्द शर्मा , राजेन्द्र चौहान, मनोज कठेरिया ,सुरेश गुप्ता, उमेश शाक्य, श्री किशन शंखवार, जयशिव बाल्मीकि, जितेन्द्र राजा, सुनीता शाक्य,दीपक धाकरे, विपिन जाटव, सतेन्द्र तोमर,सौरभ शाक्य, कोमल शाक्य, सूरज शाक्य सहित सैकड़ों युवा व महिलाएं मौजूद रहे।
*वेदव्रत गुप्ता
___