Saturday , September 21 2024

देवी गीतों पर रात भर झूमे श्रद्धालु

अजीतमल/ औरैया। योगेंद्र गुप्ता

अजीतमल। कस्वा क्षेत्र के ग्राम दहियापुर में विशाल भगवती देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे सारी रात देवी के भक्तिमय गीतों पर झूमें दर्शक व मनमोहक झांकियों ने भोर तक दर्शकों को पंडाल मंे डटे रहने को मजबूर कर दिया।

शुक्रवार की रात में ग्राम दहियापुर में आयोजित देवी जागरण में शिवांगी रामजी जागरण पार्टी कानपुर के कलाकारों ने देवी गीतों की धुनों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही कानपुर की गायिका शिवांगी ने गणेश जी की बन्दना कर सबको झूमने को मजबूर किया तो तो वही रजनी कानपुर ने मॉ सजा है तेरा दरवार, शेराबाली मॉ, भला किसी का कर न सको तो बुरा किसी का मत करना जैसे गीतों पर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया, गायिका शिवांगी ने माता की प्यारी प्यारी भेंटों पर रात भर दर्शकों को झूमने को किया मजबूर। साथ ही कानपुर से आये कलाकारो ने मॉ दुर्गा, काली , शंकर, पार्वती, आदि की मनमोहक झांकियों से दर्शकों को सुवह तक डटे रहने को किया मजबूर कर दिया।

वही कार्यक्रम आयोजक महेन्द्र सिंह राजावत, सतेन्द्र सिंह राजावत ने सुबह माता के दरवार की आरती कर प्रसादवितरण कराया और आये हुये दर्शको का आभार प्रकट किया।