Saturday , September 21 2024

समर सीज़न में सिम्पल सलवार सूट की जगह ट्राई करें ये ट्रेंडी ऑउटफिट

 ये बात तो हम सभी जानते हैं कि महिलाओं को सलवार सूट पहनना कितना पसंद होता है। सलवार सूट में महिलाएं ना सिर्फ कंफर्टेबल रहती हैं, बल्कि काफी स्टाइलिश भी दिखती हैं।

चाहे त्योहार हो या किसी की शादी, हर कार्यक्रम में पहनने के लिए सलवार सूट काफी पसंद किए जाते हैं। आज के समय में तो कई अभिनेत्रियों को भी अक्सर सूट पहने देखा जाता है। इस तरह के सूट आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे, वहीं बाजार से भी इसे आप खरीद सकती हैं।

पटियाला

इस तरीके का पटियाला काफी ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो इसे कैरी कर सकती हैं। इसका स्टाइल एवरग्रीन रहता है। शादी से लेकर त्योहार तक में ये बेस्ट लगता है। इसे पहनने के बाद आप पंजाबी कुड़ी वाला लुक कैरी कर सकती हैं। इसके साथ कानों में झुमके काफी प्यारे लगेंगें।

अनारकली

अनारकली सूट देखने मे काफी स्टाइलिश लगता है। इसे आप त्योहार के साथ-साथ किसी शादी के कार्यक्रम में भी पहन सकती हैं। अनारकली सूट के साथ प्लाजो काफी परफेक्ट लगता है। इसे आप ऑफिस या कॉलेज भी पहन कर जा सकती हैं।