Friday , September 20 2024

अनिल कपूर ने साउथ फिल्मों में काम करने पर कह दी ऐसी बात…

निल कपूर हिंदी सिनेमा में काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह अपनी उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हैं।

 वेब सीरीज द नाइट मैनेजर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। अब वह बहुत जल्द फाइटर और एनिमल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने साउथ फिल्मों में काम करने पर बात की।

इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला नजर आए। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण अब लोगों तक मूल कंटेट आसानी से पहुंच जाता है।

जब लोगों को इस बारे में पता नहीं था तब चीजें आसानी से नहीं मिल पाती थीं,  आजकल डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से लोगों को मौलिक कंटेंट के बारे में पता लग जाता है। अंतरराष्ट्रीय कंटेंट भी दर्शकों के लिए सुलभ है।