जसवंतनगर(इटावा)।मलाजनी  गांव  के पास भैंस चराने जा रही  एक महिला के साथ एक युवक टाइप व्यक्ति ने गला पकड़कर मारपीट की, जिससे उसके चोटें आई हैं ।
   मलाजनी निवासी रवि कुमार ने सोमबार  शाम मामला दर्ज कराते कहा है कि उसकी पत्नी उमा देवी नदी के पुल के नीचे से  भैंस चराने जा रही थी, तभी एक व्यक्ति वहां आ गया और उसका गला पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट करने लगा। जब वह चिल्लाई ,तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए उसी दौरान हमलावर व्यक्ति भाग गया।
   पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया  है। प्रभारी निरीक्षक  ने बताया संदिग्ध व्यक्ति की तलाश जारी है।
*वेदव्रत गुप्ता
____

By Editor