Saturday , October 26 2024

शम्भूनाथ यादव इंटरमीडिएट कॉलेज अशोक नगर विद्यालय में दसवीं 12वीं का परीक्षा प्रणाम आते ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला

माधव संदेश/प्रमोद यादव रायबरेली। ऊँचाहार, तहसील क्षेत्र में स्थित शम्भूनाथ यादव इंटरमीडिएट कॉलेज अशोक नगर(चकमिलिक) में UP बोर्ड दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा,हाईस्कूल में शालिनी यादव 91.1%,नेहा यादव 86.2%,प्रवीण कुमार 85.5% वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में वर्षा यादव 84.2%,रचना वर्मा 82.3%,कोमल साहू 82% जबकी साहित्य वर्ग में समरीन बानो ने 81.2 अंक प्राप्त किया, हाई स्कूल के शिवम व प्रवीण ने हिंदी में 97 अंक,गणित विषय में शालिनी ने 97 अंक वही इंटरमीडिएट साहित्य वर्ग में समरीन बानों ने हिंदी व भूगोल में विषय में 97 अंक अर्जित किया ,विज्ञान वर्ग की छात्रा वर्षा यादव ने हिंदी व जीवविज्ञान में 96 अंक, एकता यादव अंग्रेजी में 96 अंक हासिल कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व प्रधानाचार्य श्री अर्जुन सिंह यादव ने मेधावियों का माल्यार्पण कर मुँह मीठा कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।