बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरसअल उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज के पहले से ही चर्चा में थी और रिलीज के बाद भी चर्चा में ही है।

इस वक्त दबंग खान दुबई में मस्ती कर रहे हैं।  मुम्बई एयरपोर्ट पर देखा गया था जिसके बाद उन्होंने दुबई से अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। इस बात के बाद से ही सलमान खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिनमें वे दुबई में सबके साथ मस्ती कर रहे हैं। 

इस क्लिप में सलमान इजहान और सानिया की बहन के साथ जमकर पोज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी चर्चा में है। लोग जमकर सलमान खान के इस वीडियो पर कमेंट और लाइक्स दे रहे हैं। सलमान खान का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

By Editor