Friday , September 20 2024

सामंथा रुथ प्रभु को लेकर पहली बार धनुष ने कह दी ऐसी बात जिसे सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को काफी हद तक कम करने का काम किया है। अक्सर सितारे इस मंच के जरिए अपने फैंस से रूबरू होते नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर धनुष ने भी कुछ ऐसा ही किया।

धनुष ने इतने मजेदार अंदाज में जवाब दिए कि अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक प्रशंसक ने धनुष से उनके फेवरेट तेलुगु हीरो के बारे में पूछा, इस पर उन्होंने तुरंत पवन कल्याण का नाम ले लिया। साथ ही धनुष ने यह भी लिखा कि, ‘अब बाकी फैंस मुझसे नफरत मत करना प्लीज।’

चैट सेशन में एक यूजर ने धनुष से नयनतारा, सामंथा रुथ प्रभु और विजय सेतुपति के बारे में एक शब्द बोलने के लिए कहा। धनुष ने नयनतारा के लिए कहा, ‘सभी उन्हें पसंद करते हैं।’ सामंथा को उन्होंने ‘प्रतिभाशाली एक्ट्रेस’ कहा।  विजय सेतुपति को शानदार एक्टर और परफॉर्मर बताया। वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष जल्द ही फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में नजर आएंगे।