Saturday , September 21 2024

नगर पालिका में 20 लाख से  खरीदे गए “कचरा वाहन” कबाड़  बन गए

फोटो:- नगरपालिका के स्टोर में पड़ा एक कचरा एकत्रित करने वाला वाहन
   
जसवंतनगर(इटावा) स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में में “डोर-टू-डोर” जाकर कचरा एकत्र करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर के खरीदे गए एक दर्जन वाहन लगभग 3 वर्षो से खराब पड़े कबाड़ हो गए।
 नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को इस वजह से काफी परेशानियां हो रही है। बताते हैं कि इन वाहनों का सदुपयोग करने का नगर पालिका प्रशासन ने कोई प्रयास ही नहीं किया। इससे यह लगता है कि यह वहां केवल कमीशनखोरी तक खरीदे जाने की प्रक्रिया थी
     बताते हैं कि लगभग 3 वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा लगभग 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों को खरीदा था,जो खड़े-खड़े कबाड़ हो गए।  इन वाहनों से घरों से निकलने वाले कचरे को एकत्र करने की योजना थी। इनका उपयोग या तो बंद कर दिया गया, कुछ वाहन तो सड़कों पर निकले तक नहीं हैं।                कर्मचारियो को घरों का कूड़ा अपने हाथ से उठाकर ट्रॉली में डाल कर ले जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी देर भी लगती है और परेशानियां भी होती है।
  पत्रकारों की टीम नगर पालिका के स्टोर में पहुंची, तो डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाले वाहनो में से उनकी बैटरिया  गायब थीं  पहिये कबाड़ हो पंचर थे अथवा गायब थे।  इससे प्रतीत होता है कि नगरपालिका तथा वाहन खरीदने वाली संस्था दोनों ने मिलकर पैसे का बंदर बाट कर दुरुपयोग किया है।
    सफाई इंचार्ज राम सिया ने बताया कि यह वाहन उनके समय में नहीं खरीदे गए थे,  अतः इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पालिका अध्यक्ष रही सुनील जोली और तत्कालीन पालिका अधिशासी अधिकारी दोनों ही  अब  पालिका में नहीं हैं, इस वजह से इन वाहनों के संबंध में कुछ भी पालिका से पता नहीं पड पा रहा था।
फोटो:- नगरपालिका के स्टोर में पड़ा एक कचरा एकत्रित करने वाला वाहन
____