Saturday , October 26 2024

अंबेडकर मूर्ति तोड़ने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जसवंत नगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम धनुआ मे 12 अप्रैल को भीमराव अम्वेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड दिया गया था, इस मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
     घटना के संबंध में ग्राम निवासी प्रभूदयाल ने थाना जसवंतनगर में अंकित यादव पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम धनुवा तथा 6 अन्य लोगो के खिलाफ शुक्रवार को धारा 147, 295, 506, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया  था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान कर रहे हैं। रविवार सुबह वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सूचना मिली कि अम्वेडकर मूर्ति का हाथ तोडने वाला मुख्य आरोपी जमुनाबाग के निकट खडा है।  पुलिस बल के साथ पहुॅचकर  भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को  पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफतार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी ने मूर्ति तोडन कबूला है।  अन्य लोगो के नाम भी बताये है। जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।.  क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफत मे होगे।
____
*वेदव्रत गुप्ता