Saturday , October 26 2024

जसवंतनगर के पालिका बोर्ड में इस बार महिला सभासदों  का जमावड़ा

फोटो :- नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के विभिन्न  वार्डों से चुनी गई प्रमुख सभासद

जसवंतनगर(इटावा)! नगर पालिका परिषद जसवंत नगर के संपन्न हुए चुनावों में इस बार 11 महिला वार्ड सभासद चुनकर पालिका बोर्ड में पहुंची हैं।

इतनी बड़ी संख्या में पालिका बोर्ड में पहली बार महिलाएं नगर के विकास में योगदान करेंगी।यहां कुल मिलाकर 25 वार्ड हैं।
   दो या तीन वार्ड सभासद सरकार द्वारा नामित होकर आएंगे। इस तरह यहां के पालिका बोर्ड मैं पालिका  अध्यक्ष सहित 28-30 सदस्यों का बोर्ड होगा। इनमें 11 महिला सभासद अपनी आवाज बुलंद कर कोई भी विकास काम अनुमोदित करा सकती हैं तथा किसी भी नगर विकास विरोधी निर्णय को गिरा सकती हैं।
    पालिका बोर्ड में पहली बार एक कंजड जातिय महिला घमला देवी चुनी गई हैं, वह वार्ड दो कैस्त की सभासद बनी हैं। उनसे कंजरो के विकास की काफी उम्मीद है। इस जाति के लोगों का जीवन स्तर निश्चित तौर पर सुधरेगा। वार्ड संख्या 6 लोहा मंडी से चुनी गई आलिया बेगम काफी सक्रिय महिला हैं।इसी प्रकार नगर के वार्ड संख्या 7, लुधपुरा से चुनी गई मीना देवी  तहसील के स्टांप वेंडर सत्यभान शंखवार की धर्मपत्नी हैं, सत्यभान खुद भी बहुत ही अनुभवी पूर्व सभासद है। इससे उम्मीद की जा रही है कि लूधपुरा इलाके में मीना देवीअच्छा विकास करा पाएंगी।
    नगर के वार्ड 11, होम गंज से निर्वाचित हुई एक तेजतर्राक न्यूज़पेपर एजेंट मोनू दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे अच्छे सभासद के रूप में नगर पालिका में कार्य कर सकती हैं, क्योंकि उन्हें गाइड करने के लिए कई बार के सभासद “ऋषि कांत चतुर्वेदी” का उन पर हाथ है। लुधपुरा पूर्वी वार्ड 14 से निर्वाचित काफी सक्रिय भोपाल सिंह उर्फ गुड्डा की पत्नी साधना देवी भी काफी विकास परक सभासद साबित हो सकती हैं,क्योंकि उनके वार्ड में पहले बने सभासद कभी कोई विकास का काम नहीं करा सके।
   लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद मोहन की मड़ैया वार्ड 16 से निर्वाचित हुई सोनी शाक्य से है, क्योंकि वह नगर के सर्वाधिक सक्रिय युवा हेमू शाक्य की धर्मपत्नी है। हेमू शाक्य ने पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर “पुद्दल” को  बैठान में अहम भूमिका निभाई है।
नगर के वार्ड संख्या 24,सराय खाम से निर्वाचित हुई रुचि शर्मा भी एक अच्छी सभासद साबित हो सकती हैं, क्योंकि उनके साथ उन्हें सपोर्ट देने वाले कई युवा सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
  यह निश्चित है,इस बार के बोर्ड में निर्वाचित हुई महिलाएं खुदअपने  वार्डों के कामकाज को संचालित करेंगी और स्टांपबैंड बन अपने पतियों को अपनी जगह नगरपालिका चलाने में वरीयता नहीं देंगी।
____
*वेदव्रत गुप्ता