Saturday , October 26 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से शुरू किये जा रहे महाजनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत चलने वाले अभियानों व कार्यक्रमों के लिए…..*

*(SD) अपडेट-*

 

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से शुरू किये जा रहे महाजनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत चलने वाले अभियानों व कार्यक्रमों के लिए…..*

 

केन्द्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं का कलस्टर बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

केन्द्रीय ऊर्जा, आर.के. सिंह…

 

कानपुर, अकबरपुर, जालौन तथा झांसी लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। इनके साथ सांसद व गुजरात के प्रदेश महामंत्री श्री विनोद चावड़ा भी रहेंगे।

 

 

केन्द्रीय विदेश, संस्कृति, राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगी। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत ग्रेवल रहेंगे।

 

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव

 

सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के सांसद अजय तामता उनके साथ रहेंगे।

 

 

सांसद मनोज तिवारी उन्नाव, मोहन लालगंज, लखनऊ तथा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्रों कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें।

पूर्व उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा विष्णु देव वर्मा उनके साथ रहेंगे।

 

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह अलीगढ़, हाथरस तथा मथुरा लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें।

 

उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्त रहेंगे। ज

 

पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड श्री रघुवरदास डुमरियागंज, महराजगंज, गोरखपुर एवं कुशीनगर के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें

 

सांसद श्री कृष्णलाल पंवार रहेगे।

 

 

पूर्व केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री रमेश पोखरियाल हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर व कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ राज्यसभा सदस्य श्री शंभुशरण पटेल रहेंगे।

 

 

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग को खीरी, धौरारा, हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्रों कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज रहेंगी।

 

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अमेठी, प्रतापगढ़, फूलपुर तथा इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। जबकि साथ में झारखण्ड प्रदेश महामंत्री, सांसद श्री आदित्य प्रसाद रहेंगे।

 

केन्द्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह लालपुरा बदायूं, आंवला, बरेली तथा शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, तथा इनके साथ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा अरविन्द यादव रहेगे।

 

 

भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर तथा बुलन्दशहर लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, तथा इनके साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक देविन्दर राना रहेंगे।

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप फर्रूखाबाद, *इटावा* तथा कन्नौज लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ हिमाचल प्रदेश के विधायक श्री इन्दर सिंह रहेंगे।

 

 

भारत सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल मछलीशहर, चन्दौली, वाराणसी तथा भदोही लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, तथा इनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना रहेंगे।

 

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा रामपुर तथा पीलीभीत लोकसभा क्षेत्रों की कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगी तथा इनके साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री अश्वनी त्यागी रहेंगे।

 

 

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल कैराना तथा मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर भी रहेंगे।

 

 

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत देवरिया, बांसगांव, आजमगढ़, सलेमपुर तथा बलिया लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चो के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी भी रहेंगे।

 

 

केन्द्रीय संचार रेल, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्राद्यौगिक मंत्री अश्वनी वैष्णव सहारनपुर, बिजनौर व नगीना लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेगें। जबकि उत्तरी दिल्ली से सांसद रमेश विधूड़ी साथ रहेंगे।

 

केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान एवं प्राद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह मुरादाबाद, संभल, अमरोहा तथा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया भी रहेंगे।

 

 

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर रायबरेली, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती तथा लालगंज लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा गुप्ता साथ रहेंगी।sd

 

केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी घोसी, जौनपुर तथा गाजीपुर लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेगी। इनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह झारखण्ड रहेंगे।