Thursday , October 24 2024

मोदी राज के सफल 9 वर्षों के कामों के प्रचार-प्रसार में जोरशोर से जुटें, भाजपा नेता और कार्यकर्ता

फोटो:-सम्मेलन को संबोधित करते श्रीकांत पाठक, सम्मेलन में उपस्थित भीड़
________
जसवंतनगर (इटावा)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन यहां यलो गार्डन  जसबन्तनगर में आयोजित किया गया, जिसमे विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में श्री कांत पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष औरैया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संजीव राजपूत ने की।
   विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा रधुराज सिंह शाक्य , विधानसभा प्रभारी डॉ रमाकांत शर्मा , विधानसभा संयोजक विवेक शाक्य गुड्डू , जिला कार्यक्रम संयोजक हरनाथ सिंह, जिला कार्यक्रम सहसंयोजक अंजय यादव बिन्दू, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
  इस मौके पर मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के सफलतम 9 साल के दौरान हुए जनकल्याण के कामों को पार्टी जन जन जन तक पहुंचाएं।
   जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने संबोधित करते कहा कि अब कार्यकर्ताओं को घर नहीं बैठना है 2024 में फिर से देश में मोदी सरकार लाने  और विपक्ष की साजिशों को भंडाफोड़ करने के लिए लोगों के द्वार द्वार तक पहुंचना है।
     सम्मेलन में मुख्य रूप से डा राज बहादुर यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता  कोर्ट साहब, लज्जा राम प्रजापति, वेदप्रकाश गुप्ता,बटेश्वरी दयाल प्रजापति, राजेन्द्र चौहान,रामशरण धनगर,  रवीन्द गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, अनिल राजपूत, राहुल राज वर्मा,असनीत यादव, विजय शाक्य ,नरेश राठौर, शैलेन्द्र चौधरी, राजवीर चौहान, योगेंद्र चौधरी, जय शिव बाल्मिकी,यदुवीर सिंह यादव,भारत सिंह पाल, ज्ञानेंद्र अवस्थी सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे।
____