Saturday , October 26 2024

अभिषेक बच्चन के अलावा इस एक्टर पर दिल हार बैठी थीं करिश्मा कपूर, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की बेटी है। लेकिन उन्होंने फिल्मों में अपने दम पर पहचान बनाई हैं। आज एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। करिश्मा का दिल अभिषेक के अलावा एक और एक्टर पर आया था। वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि 90 के दशक के मशूहर अजय देवगन थे।

जिस वक्त करिश्मा अपने करियर के अव्वल मुकाम पर थी उस दौरान उनका दिल अजय देवगन के लिए धड़कने लगा था।  दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। कुछ टाइम के लिए दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन ये रिश्ता ज्यादा न चल सका।

अजय का नाम रवीना टंडन के साथ जुड़ने के बाद करिश्मा और अजय का रिश्ता खत्म हो गया। बता दें कि, करिश्मा और अजय ने फिल्म ‘सुहाग’ और ‘जिगर’ में एक साथ काम किया था।