Friday , October 25 2024

नाखूनों पर चढ़ गया है मेहंदी का रंग तो अपनाएं ये तरीके, साफ हो जाएंगे नेल्स

कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। हर त्योहार पर मेहंदी लगाने का रिवाज है। हाथों पर मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, पर कई बार ये देखने में आता है कि मेहंदी लगाते वक्त ये नाखूनों में लग जाती है। हाथों में लगी मेहंदी तो कुछ दिन में हट जाती है लेकिन नाखूनों की मेहंदी लगी रह जाती है। उसे हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

नाखूनों में अगर मेहंदी लगी रह जाती है तो वो देखने में काफी अजीब लगती है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। अगर आपके नाखूनों पर मेहंदी का रंग चढ़ गया है तो आप घर पर ही कुछ तरीके अपनाकर अपने नाखूनों को साफ कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप नाखूनों से मेहंदी के दाग हटा सकती हैं। इससे आपके नाखूनों पर किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

नारियल के तेल है फायदेमंद

अगर आपके नाखूनों में मेहंदी के दाग रह गए हैं तो नारियल तेल की मदद से आप इसे साफ कर सकती हैं। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है।

नारियल तेल
तरीका

इसके लिए पैन में पानी गर्म करें। पानी गर्म करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा गर्म ना हो। अब अपने नाखूनों पर नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल कुछ देर लगे रहने के बाद गुनगुने पानी में हाथों को डुबो दें। इसके बाद अपने नाखूनों को आपस में हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ देर में आपको इसका असर दिख जाएगा।

चीनी और नींबू

नाखूनों पर से मेहंदी के दाग हटाने के लिए आप चीनी और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना होगा।