Thursday , October 24 2024

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमने भविष्य से जुड़े फैसले लिए

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई भविष्य से जुड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार और भी अहम कदम उठाएगी। पीएम मोदी ने पिछले साल ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की सभी को शुभकामनाएं। हम अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को गर्व से याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सराहना करने का भी दिन है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई भविष्य से जुड़े फैसले लिए हैं।”

केंद्रीय मंत्रियों ने इसरो की सफलता को याद किया
पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भारत के चंद्र मिशन को सफल बनाने में चार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अपने मंत्रालय के तहत सीपीएसई ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।