Thursday , October 24 2024

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का सदस्यता महाअभियान आज, प्रदेश भर में बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

लखनऊ:जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।

इसी तरह मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, अरविंद कुमार शर्मा अलीगढ़, बेबीरानी मौर्य आगरा, धर्मपाल सिंह आंवला, सुनील शर्मा गाजियाबाद, योगेंद्र उपाध्याय वाराणसी, लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा, अनिल राजभर वाराणसी, गुलाब देवी संभल, असीम अरुण कन्नौज, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु, वाराणसी, जसवंत सैनी सहारनपुर, अजित पाल त्यागी गाजियाबाद, कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, दिनेश खटीक मेरठ, बलदेव कुमार औलख रामपुर, सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी, राकेश राठौर गुरू सीतापुर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, संजय गोंड सोनभद्र और मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।