Thursday , October 24 2024

बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत एक घायल

कन्नौज: कन्नौज जिले में लगातार हो रही रिमझिम बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बनी हुई है। कच्चे मकान भरभराकर गिर रहे हैं। एक गांव में बीती रात कच्ची छत गिरने से मलबे में दबने से परिवार के दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। धड़ाम की आवाज सुनते ही आसपास व गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

वहीं इसकी सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से गांव के लोग सभी को उपचार के लिए हसेरन सीएससी ले आए। चिकित्सक ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया वहीं एक को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।