Monday , October 28 2024

थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील

श्रावस्ती:  उत्तर प्रदेश में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित महामंग्कोल मेडिटेशन सेंटर में रहने वाली थाईलैंड की महिला को सोमवार को भारतीय नागरिता मिली। महिला सोमफिट किटिमाला को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

साथ ही उन्होंने सोमफिट किटिमाला को भारतीय नागरिकता की शपथ भी दिलाई। डीएम ने बताया कि सोमफिट किटिमाला ने पूर्व में भारतीय नागरिकता के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार को आवेदन किया था। इस आवेदन में सभी अर्हताएं पूरी होने पर गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

भारत सरकार गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रमाण पत्र
बताया गया कि थाईलैंड की नागरिक सोमफिट किटिमाला ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में आवेदन किया था। इसमें उन्होंने खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने का अनुरोध किया था। इस पर जांच के बाद भारत सरकार की तरफ से उन्हें नागरिकता दिए जाने का निर्णय लिया गया। अब उन्हें नागरिकता प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।