शिमला: भाजपा की ओर से गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रैली में हजारों कार्यकर्ता प्रदेशभर से चाैड़ा मैदान पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन के बाद जब भाजपा कार्यकता बैरिकेड्स को धक्का देकर विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफल नहीं रहे।

इस दाैरान जमकर धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इससे माहाैल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की, जिसमें प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कुशासन ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है।

By Editor