आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 50 रन से हराकर चेपॉक का किला भेद दिया। आरसीबी ने यहां दूसरी बार सीएसके को हराया है। इससे पहले उन्हें 17 साल पहले यानी 2008 में जीत मिली थी। उस वक्त आरसीबी का नेतृत्व राहुल द्रविड़ कर रहे थे। वहीं, चेन्नई की कमान धोनी के हाथों में थी। हम यहां आपको दोनों मैचों से जुड़े अजब संयोग के विषय में बताएंगे जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइये जानते हैं…

1. टीम की कमान मध्य प्रदेश में जन्मे खिलाड़ियों ने संभाली

आईपीएल के पहले सत्र में आरसीबी की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में थी। उस वक्त टीम ने सीएसके को उनके घर में 14 रन से हराया था। इस सत्र में टीम की अगुआई रजत पाटीदार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों का जन्म भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में हुआ है। अब पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने सीएसको को पटखनी दे डाली।

2. दोनों मैचों में कप्तानों ने बनाया सर्वाधिक स्कोर

2008 में चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 120.51 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके लगाए और जीत की नींव रखी। ऐसा ही कुछ शनिवार को खेले गए मुकाबले में हुआ। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेलकर जीत की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

3. चेन्नई के लिए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने सर्वाधिक रन बनाए

17 साल पहले खेले गए मैच में आरसीबी के खिलाफ स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे। उन्होंने 40 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। दिलचस्प बात यह है कि 2025 में खेले गए मुकाबले में भी न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने ही चेन्नई के लिए सर्वाधिक 41 रन बनाए।

By Editor