मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया और ये कलाकार रातों-रात अपनी डेब्यू फिल्म से स्टार बन गए। हाल ही में एक वीडियो वायरल है, जिसमें दोनों किसी मॉल में साथ दिख रहे हैं। इस देख नेटिजंस उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं…
मास्क लगाए दिखे अनीत-अहान
सोशल मीडिया पर अहान पांडे और अनीत पड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों शॉपिंग मॉल में नजर आ रहे हैं। दोनों चेहरे पर मास्क पहने दिख रहे हैं, जिससे उन्हें कोई पहचान ना सके। अहान ने काले रंग की जैकेट और हल्के नीले रंग की जींस पहन रखी है, जबकि अनीत को डेनिम के साथ आसमानी नीले रंग की शर्ट पहने देखा जा सकता है।
दोनों का क्यूट सा रिएक्शन हुआ वायरल
इस वीडियो ने दर्शकों का ध्यान तब खींचा, जब दोनों एक्टर्स शोरूम से बाहर निकल रहे थे। उस समय वीडियो में दिखता है कि अहान पांडे ने अनीत पड्डा की तरफ हाथ बढ़ाया और हाथ थामने के लिए कहा। हालांकि, अनीत ने हाथ नहीं पकड़ा। इस पल ने सबका ध्यान खींचा है और फैन्स सोच में पड़ गए हैं कि क्या ये दोनों वाकई डेटिंग कर रहे हैं।
नेटिजंस ने दी शानदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘वो उनका हाथ पकड़ना चाहते थे’। दूसरे यूजर ने बोला, ‘मैं चाहता हूं कि उन्हें बार-बार एक साथ देखूं।’ वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘हां, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वो दोनों को एकसाथ फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।
