आज राखी का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी और उसके बदले में भाई उन्हें तोहफे के साथ रक्षा का वचन देगा। पर, अगर आप अपनी बहन के लिए तोहफा खरीदना भूल गए हैं तो परेशान न हों। यहां हम आपकी इसमें मदद करेंगे।

पहले तो ध्यान रखें कि बहन के लिए तोहफा लेने का मकसद सिर्फ महंगा या बड़ा तोहफा देना नहीं होता, बल्कि उस गिफ्ट में आपका प्यार और सोच झलकनी चाहिए। छोटे-छोटे उपहार भी जब दिल से दिए जाएं तो बहन को बहुत खुशी देते हैं। इसलिए अगर आपने तोहफा लेना भूल भी गए हैं, तो ऊपर दिए गए इन आसान और सुंदर विकल्पों में से कोई भी चुन लें। ये गिफ्ट बहन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं।

फूलों का गुलदस्ता

ताजे फूलों का गुलदस्ता हर किसी को पसंद आता है। फूल प्यार, अपनापन और सम्मान का प्रतीक होते हैं। ऐसे में अगर आप बहन के लिए कुछ तुरंत लेना चाहते हैं तो एक सुंदर गुलदस्ता सबसे अच्छा विकल्प होगा। आप बहन के पसंदीदा फूलों से भी गुलदस्ता बना सकते हैं जैसे गुलाब, सूरजमुखी, या लिली।

चॉकलेट बॉक्स

चॉकलेट एक ऐसा मीठा तोहफा है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। ऐसे में अपनी प्यारी सी बहन को एक सुंदर पैकेट वाली चॉकलेट बॉक्स दें, खासकर अगर वह मीठा खाने की शौकीन हो। आप उसके पसंदीदा ब्रांड या फ्लेवर की चॉकलेट भी खरीद सकते हैं। आजकल तो त्योहार के मौसम में खूब सुंदर हैंपर भी आसानी से मिल जाते हैं।

पर्सनलाइज्ड मग या फोन कवर

आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स काफी ट्रेंड में हैं। इनकी दुकाने हर जगह बेहद आसानी से मिल जाती हैं। ऐसे में आप तुरंत जाकर बहन की फोटो या कोई प्यारा मैसेज लिखाकर मग या फोन कवर बनवा सकते हैं। ये तोहफा खास होने के साथ-साथ यादगार भी होता है।

ब्यूटी किट

अगर आपकी बहन ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद करती है, तो एक छोटा ब्यूटी किट दे सकते हैं जिसमें फेस मास्क, क्रीम, लोशन, या एलोवेरा जेल जैसे प्रोडक्ट्स हों। ये स्किन केयर आइटम बहन की खूबसूरती को निखारने में मदद करेंगे। इसका इस्तेमाल वो जब-जब करेंगी तो उन्हें आपकी याद आएगी।

By Editor