15 अगस्त, यानि स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतवासियों के लिए गर्व, आत्मसम्मान और देशभक्ति का दिन होता है। इस दिन स्कूलों, ऑफिसों, कॉलोनियों और सोशल मीडिया पर हर कोई भारतीय होने का गर्व जताता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह से तैयार होते हैं, ताकि आपका लुक एकदम से अलग और देशभक्ति से भरा लगे।
महिलाएं खासतौर पर इस दिन पारंपरिक या फ्यूज़न आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज के ज़रिए अपना लुक तिरंगे के रंगों में ढालती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि 15 अगस्त को आपका लुक देशभक्ति से भरा हो और सबसे अलग दिखे, तो नीचे दिए गए तिरंगा थीम पर आधारित इन चीज़ों का इस्तेमाल जरूर करें।
तिरंगा के रंगों की कुर्ती या साड़ी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप सफेद, हरे और केसरिया रंगों की कॉम्बिनेशन वाली कुर्ती, साड़ी या सूट पहन सकती हैं। चाहे सिंपल कॉटन हो या थोड़ा ट्रेडिशनल चिकनकारी या सिल्क वर्क, ये तीनों फैब्रिक भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परफेक्ट लगेंगे।
ट्राईकलर एक्सेसरीज
अपने स्वतंत्रता दिवस लुक को पूरा करने के लिए तिरंगे रंगों की चूड़ियां, बालों में लगाने वाला क्लिप, बिंदी, झुमके या अंगूठी पहनें। ये छोटे-छोटे एलिमेंट आपके लुक को खास बना देंगे। ध्यान रखें एक्सेसरीज का चयन हमेशा अपने आउटफिट के हिसाब से ही करें, हल्के आउटफिट के साथ हल्की एक्सेससरीज बेहतर लगती हैं।
तिरंगा मेकअप
मेकअप में भी आप देशभक्ति दिखा सकती हैं जैसे ऑरेंज आईशैडो, व्हाइट बेस और ग्रीन काजल या लाइनर। खासतौर पर तिरंगा मेकअप के लिए अपने आईमेकअप लुक को सबसे अलग रखें। इसके साथ लिपस्टिक को न्यूड या कोरल शेड में रखें।
