जसवंतनगर: मोहल्ला लधुपुरा में बनी डूडा कॉलोनी के एक सूने घर मे चोर द्वारा ताला तोड़कर जेबरात ,घर ग्रहस्ती का सामान लेकर रफ़ूचक्कर हो गए पीड़िता को जब जानकारी हुई जब वह घर बापस लोटी।

यह जानकारी देते हुए पीड़िता केतकी देवी पत्नी अस्वनी कुमार जाटव निवासी ग्राम निलोई हाल निवासी डूडा कॉलोनी लधुपुरा जसवंत नगर ने बताया कि वह 13 मार्च को अपने मूल्य निवास गांव निलोई गई हुई थी तथा वह 15 मार्च को डूडा कॉलोनी लधुपुरा जब वह बापस लौटी तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था और उसके घर मे रखा सामान जिसमे एक नाक की सोने की बाली, तोड़िया चांदी की, मंगलसूत्र सोने का, , घर ग्रहस्ती का सामान गायब था तो उसने थाना जसवंतनगर जाकर इसकी तहरीर दी तहरीर में उसने तीन लोगों को नामजद किया है तथा बताया है कि नामजद लोगों को मोहल्ले के लोगों ने सामान ले जाते हुए देखा है पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

फ़ोटो : पीडिता केतकी देवी

By Editor