Monday , October 28 2024

औरैया,ब्रह्मदेव के स्थान पर तड़का वध का हुआ मंचन*

*औरैया,ब्रह्मदेव के स्थान पर तड़का वध का हुआ मंचन*

*फफूंद,औरैया।* बुधवार को दो दिनी रामलीला व मेला कमेटी कोठीपुर के तत्वावधान में हो रही रामलीला के पहले दिन ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।वन में असुरों के अत्याचार से त्रस्त महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राम लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं तथा ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। रावण की भूमिका में बोबी, राम की भूमिका में मोनू जी, लक्ष्मण की भूमिका में उमाकांत तिवारी, तथा ताड़का की भूमिका में अभिषेक ने दर्शकों को प्रभावित किया। आयोजन में कमेटी के कोषाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा ने मंच का संचालन किया।
बाबा ब्रह्मदेव जी के स्थान पर कोठीपुर मे 65 बर्ष की भाँति इस बर्ष भी 2 दिनी रामलीला व मेला का आयोजन हुआ।जिसमें मंगलवार की रात्रि को ताड़का वध दिन मे मेला व बुधवार की रात्रि मे धनुष भंग की लीला का मंचन होगा।
इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अमित दिवाकर, कोषाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, हिरदेश पांडेय, पिंटू कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, राम किशोर पत्रकार ,कल्लू कुशवाहा, कौशल कुशवाहा,व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद