*औरैया, फेरी करने गए युवक के साथ की मारपीट,युवक घायल*
*पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद थाना की पाता चौकी क्षेत्र के एक गांव में फेरी करने गए युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय महाजनांन निवासी अनवार पुत्र मु० रफीक ने फफूंद थाने में दी तहरीर में बताया कि वह रविवार दोपहर लगभग बारह बजे अपनी मोटरसाइकिल से घूमते हुए फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम मनकौड़ा पहुंचकर माइक द्वारा आवाज़ लगाकर प्लास्टिक का सामान बेच रहा था तभी गांव के रणवीर पुत्र चंद्रभान सिंह राजपूत,ने अपनी भैंस बिदक जाने का झूठा आरोप लगाकर उसे लाठी डंडो व लात घूंसों से मारपीटा जिससे प्रार्थी के शरीर तथा हाथ मे चोटें आईं हैं तथा प्रार्थी से यह कहते हुए,अगर आज के बाद इस गांव में फेरी के लिए आया तो जान से मरदूंगा।फरार हो गए प्रार्थी ने जिसकी सूचना डायल 112 पर भी की थी मगर जबतक 112 पुलिस मौके पर पहुंची तबतक अपराधी भाग चुका था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है,पुलिस ने युवक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है और जांच शुरू करदी है।
रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद
