Tuesday , October 29 2024

इटावा*श्री हरिहर महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व धर्म प्रेमी महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा*

इटावा*श्री हरिहर महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व धर्म प्रेमी महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा*

*121 महिलाओं के साथ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सर पर कलश रख मंगलम गेस्ट हाउस से यज्ञ स्थल तक मंगल कलश यात्रा निकाली*

*इटावा।एकादश दिवसीय श्री हरिहर महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर धर्म प्रेमी महिलाओं ने मंगलम गेस्ट हाउस से रामलीला मैदान तक सर पर कलश रखकर मंगल कलश यात्रा निकाली।कलश यात्रा में जल भरने के लिए ब्रह्मचारी आदित्यनाथ जी व यज्ञपति अशोक चौबे सपत्नी यमुना मैया के घाट पर पहुंचे वहां स्नान पूजा आदि कर यमुना मैया का पवित्र जल कलश यात्रा के लिए लेकर आए,महिलाओं का भारी हुजूम मंगलम गेस्ट हाउस पचराहा पर एकत्र हुआ जिसमें 121 महिलाओं के साथ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सिर पर कलश रखा 51 महिलाओं ने ध्वज पताका हाथ में ली,बड़ी संख्या में शहर के धर्म प्रेमी एकत्र हुए।*

*🌹कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी, अशोक चौबे,सूर्य प्रकाश तिवारी, नीरज दीक्षित,लाल जी अवस्थी, मनोज कुमार पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि हरि नारायण बाजपेई, गजेंद्र मिश्रा,श्रीमती सुप्रिया मिश्रा,सभासद शरद बाजपाई, अरविंद दीक्षित,मीडिया प्रमुख ओम रतन कश्यप,विकास भदौरिया,गजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र जैन हैप्पी,चन्द्र प्रकाश चौहान,ईश प्रकाश तिवारी,विनोद सिंह भदौरिया,फौजी संजय सिंह भदौरिया,विष्णु भदौरिया,खुनखुन मिश्रा,सत्य प्रकाश त्रिपाठी,अजय तिवारी,राजेश वर्मा,कल्पना त्रिपाठी सोम त्रिपाठी,नन्दन अवस्थी, अखिलेश दुबे,अश्वनी पाठक, गोविन्द त्रिपाठी,अरविन्द तिवारी, धर्म लाल चतुर्वेदी,सुधीर मिश्रा, अशोक चौहान,विवेक रंजन गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य,जिला प्रभारी सुप्रिया मिश्रा,गुड्डी बाजपेई,रेनू शुक्ला,ममता दुबे,सरला व राधा पाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा प्रभारी नीरज दीक्षित प्रातः से ही व्यवस्था करते नजर आए,गेस्ट हाउस में राजेश वर्मा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम स्थल पर कुलजीत अरोड़ा उनकी पत्नी मंजरी अरोड़ा ने प्रसाद वितरण किया।