Monday , October 28 2024

इटावा भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया झंडारोहण

इटावा भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया झंडारोहण

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली गई

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने शिवपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा यह हमारी भाजपा पार्टी के आलाकमान को शिवपाल सिंह के पार्टी में शामिल होने पर निर्णय करना है

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने झंडारोहण किया इस मौके पर महामंत्री प्रशान्त राव चौबे, अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, वरिष्ठ नेता रमाकांत शर्मा, रोहित चौधरी, शरद बाजपेयी, विवेक गुप्ता सुशांत दीक्षित, अल्पसंख्यक मोर्चा के रईस अहमद, के साथ ही महिला मोर्चा की बिरला शाक्य, डॉक्टर ज्योति वर्मा मनीषा शुक्ला आदि मौजूद रही