औरैया,MLC विधान परिषद चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराया

 

औरैया,आज MLC (विधान परिषद सामान्य निर्वाचन-2022) जनपद औरैया के समस्त मतदान केन्द्रो में चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा समस्त ब्लाको में मतदान के दौरान भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण कराने के लिये समस्त ब्लाकों मे उपस्थित अधि0/कर्म0गणों को सतर्क दृष्टि रखते के लिये निर्देशित किया तथा उन्होंने यह निर्देश दियें कि किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल सम्बन्धित थाना प्रभारी/उच्चधिकारियों को अवगत कराये जिससे चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया जा सके ।
ए, के,सिंह सँवाददाता जनपद औरैया

By Editor