Monday , October 28 2024

इटावा ,जसवंतनगर: बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 47 वर्षीय राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जसवंतनगर: बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 47 वर्षीय एक राजमिस्त्री ने साड़ी के फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस के अनुसार घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है
विवरण के अनुसार ग्राम गुराह पूछरी थाना बलरई निवासी दर्शन सिंह उम्र 47 वर्ष पुत्र मानसिंह रविवार की सुबह 5:00 बजे घर से करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ पर लटका मिला घटना की जानकारी आसपास के लोग जब शौच के लिए खेतों की तरफ गए तो उन्होंने लटका देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी उसके बाद मृतक के भाई बलराम ने इस घटना की जानकारी बलरई पुलिस को दी कुछ ही समय पश्चात थाना अध्यक्ष विवेक कुमार मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से शव को नीम के पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

बताते हैं कि उसकी पत्नी सरोज देवी की 20 वर्ष पहले एक बच्ची को जन्म देने के बाद मृत्यु हो गई थी तथा उसकी बच्ची पिंकी का पालन पोषण मृतक की मां करती है मृतक के भाई बलराम ने बताया है कि उसके भाई मृतक दर्शन सिंह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे कुछ समय से पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे इस घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है