Monday , October 28 2024

जसवंतनगर।  ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के तत्वावधान में थाना कोतवाली जसवंतनगर के अधिकारियों को किया सम्मानित

जसवंतनगर।  ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के तत्वावधान में थाना कोतवाली जसवंतनगर पहुंचकर  13 अप्रैल को  भोगनीपुर नहर में   भतौरा के पास मिली 16 वर्षीया किशोरी ‘मुस्कान’ की  लाश की घटना का राजफाश करने के लिए थाना प्रभारी जसवंतनगर रण बहादुर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक कपिलदेव चौधरी  को आज सम्मानित किया है। उन्हें  शॉल और पुष्प मालाएं  पहनाते  शील्ड प्रदान कीं।

ज्ञातव्य है कि  मुस्कान की मौत में पुलिस ने  उसकी माँ, चाचा और चाचा के दोस्त  का हाथ होने का रहस्योद्घाटन किया था। इस किशोरी के शव को 13 अप्रैल को भतौरा के पास नहर में तैरता पाया गया था।  लाश की शिनाख्त मृतका  की मां ने स्वयं करते  घटना में दूसरों को फंसाने की नीयत से आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को रात में सोते समय अपहरण करके  भगीरथ व शिवसागर निवासीगण अज्ञात ले गए तथा इन्होंने ही  हत्या करके नहर में फेंका है।

मां रेनू देवी पत्नी अरविन्द्र कुमार धोबी ने इन दोनों के विरुद्ध 18 अप्रैल को अपनी बेटी का अपहरण कर हत्या कर देने की तहरीर देते धारा 302, 363, 201 में थाना जसवंतनगर में मुकद्दमा भी दर्ज कराया था।

मगर थाना प्रभारी  निरीक्षक रण बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक कपिल चौधरी, करणवीर सिंह व नागेंद्र सिंह  आदि पुलिस व सर्विलांस की टीम को तफ्तीश में जो  तथ्य मिले ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को अन्य तथ्य ही हाथ लगे थे  और मुस्कान की  हत्या चारित्रिक बदनामी के डर  से  उसके चाचा ब्रजेश धोबी पुत्र मनीराम, मां रेनू पत्नी अरविंदर कुमार धोबी निवासीगण कछपुरा, जसवंतनगर तथा  ब्रजेश के दोस्त दलवीर उर्फ छोटे पुत्र श्याम सिंह  जाटव निवासी नगला बेनिसाल थाना जसवंतनगर  के नाम सामने आये।

पुलिस ने घटना में इन तीनों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज करते हुए  इन तीनों को  गिरफ्तार किया गया। मुस्कान का मोबाइल फोन औऱ  प्रयुक्त बाइक नम्बर UP75,AH-7355  भी पुलिस को  बरामद  की।

इन पुलिस जनों को सम्मानित करने वालों में  श्री वीरेंद्र सिंह दुबे संरक्षक ,ऋषि कांत चतुर्वेदी संयोजक ,प्रदीप पांडे कोषाध्यक्ष, अमित पाठक ,डॉ अनुज मिश्रा दीपक चौधरी ,सत्येंद्र तिवारी, मनोज चौधरी ,अमित दुबे , वेद चतुर्वेदी, अन्य
ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे