Monday , October 28 2024

इटावा, विमला यादव बनी महिला व्यापार मंडल की प्रदेश संगठन मंत्री

रोस्टर के अनरूप विधुत आपूर्ति न होने से व्यापारियों का हो रहा है नुकसान : विमला यादव

विमला यादव बनी महिला व्यापार मंडल की प्रदेश संगठन मंत्री

इटावा। वरिष्ठ व्यापारी नेत्री एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी विमला यादव को उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश महिला संग़ठन का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्रारा प्रेषित मनोनयन पत्र जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू एवं महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव ने शहर के महाप्रभु कृपा रेस्टोरेंट में विमला यादव को देते हुये बताया व्यापारी हित में किये हुये कार्यो को देखते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष ने प्रदेश महिला संग़ठन मंत्री मनोनीत किया है। नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री विमला यादव ने कहा प्रदेश भर में जारी बेहिसाब विद्युत कटौती से महिलाओं द्रारा चलाये जा रहे लघु एवं कुटीर उधोग प्रभावित हो रहे हैं, उन्होंने शासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति किये जाने की मांग करते हुये कहा अघोषित विद्युत कटौती किये जाने से आम जनता को इतनी भीषण गर्मी में रहना दूभर हो गया है, रात में कई घण्टों तक बिजली ना आने से इन्वर्टर बोल जाते हैं और पूरी रात जागकर हाथ के पंखों को हिलाकर काटनी पड़ रही है और रात में ना सोने से दिन में कार्य व्यवसाय करने की शक्ति नहीं बच रही जिससे लोगों के काम धन्धे चौपट होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने महिला प्रदेश संग़ठन मंत्री का माला पटका पहनाकर स्वागत करते हुये कहा महिलाओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दास्त नही किया जायेगा। स्वागत कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला शहर अध्यक्ष किरन सोनी, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, अनिता शर्मा, रीना जैन, कमलेश जैन, रेनू शुक्ला, सीमा श्रीवास्तव, सरदार मनदीप सिंह, संजय वर्मा, सर्वेश जोशी, शिवा सोनी, विवेक यादव, दीपू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।