Monday , October 28 2024

Coffee का अधिक सेवन करना भी आपके लिए हो सकता हैं खतरनाक

लोग रात को नींद से बचने के लिए Coffee कॉफी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें की ऐसा करने  से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो  सकता है क्योंकि ऐसा करने से आपको नींद से जुडी समस्याएं हो सकती है।

कुछ लोगों को लेटते ही नींद आ जाती है जबकि कुछ को रात में जल्दी सोने में परेशानी होती है। कई रिसर्चों में कहा गया है की रोजाना रात को 7-9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। Coffee , कॉफी,

रिसर्च की अनुसार अगर आप वयस्क हैं तो रोजाना साढ़े 7 से साढ़े 8 घंटे के आसपास नींद लेने की जरूरत है जबकि बच्चे और किशोरों को साढ़े 8 से 11 घंटे नींद लेने की आवश्यकता है।

ऐसे में अगर आप रात में जल्दी सोना चाहते हैं तो सोने से पहले रात को कैफीन से जुड़ी कोई भी चीज जैसे चाय-कॉफी का सेवन न करें। इनका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है। ऐसे में अगर आप सोना भी चाहें तो भी इनकी वजह से आप सो नहीं पाते।