Monday , October 28 2024

इटावा, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह सिंह बघेल का बकेवर में हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह सिंह बघेल का बकेवर में हुआ भव्य स्वागत

डॉ आशीष त्रिपाठी की कलम से

बकेवर (इटावा)। भारत सरकार के केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह सिंह बघेल, कल बकेवर स्थित भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा पं0 गोपाल मोहन शर्मा के आवास पर पहुंचे,जहां उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना व संगठनात्मक चर्चा भी की। इससे पूर्व उन्होंने लखना स्थित मां कालिका देवी मंदिर पर जाकर दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। वे इटावा सांसद डा रामशंकर कठेरिया के गांव नगरिया सरावा में चल रहे भागवत में शामिल होने के बाद ,देरशाम बकेवर पहुंचे थे जहां बकेवर के प्रमुख चौराहे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा द्वारा कानून राज्य मंत्री को पगड़ी व माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया, स्वागत में लगभग 200 भाजपा कार्यकर्त्ता, क्षेत्रीयजन, छात्र एवम युवाजन, नगरवासियों ने मिलकर जोरदार नारो के साथ पुष्प वर्षा कर संयुक्त रूप से अभिवादन किया। मीडिया वार्ता में श्री शर्मा के बकेवर स्थित आवास पर उन्होंने कार्यकताओं व नेताजनो से हालचाल जाना, और जनसुनवाई भी की जहां भाजपा कार्यकताओं से उनकी समस्या से संबधित अधिकारीयों को पत्र लिखकर तुरंत उनकी समस्या के निदान का आश्वाशन भी दिया ।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इटावा संजीव राजपूत,पूर्व विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, उप जिलाधिकारी भरथना विजय शंकर तिवारी, समेत अखिलेश उपाध्याय, सतेंद्र राजावत मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ छात्रसंघ नेता जनता कॉलेज बकेवर आदित्य मोहन शर्मा,सभासद दयासागर दोहरे, डा शमी एजाज तुले, रासीद खां, संजू शर्मा, ब्रजेश शर्मा, इस्लाम खां, भइया जी चौधरी, सत्ते चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, योगेश चौधरी, अमन तिवारी, अभय, प्रवीण, धीरेंद्र, कमल ठाकुर,आशीष मोहन,अर्पित पोरवाल लखना, अंकित, रामू, राहुल, निखिल, चंद्रप्रकाश, भगवानदास, संदीप, सचिन, केशव, महेंद्र दोहरे, गुड्डन, श्री प्रकाश टेलर, समीर रंजन त्रिपाठी, रिंकू श्रीवास्तव, विकास, मुन्नेश, सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं कस्बा इंचार्ज थाना बकेवर भी पूरे पुलिस बल समेत मौजूद रहे।