Monday , October 28 2024

औरैया, पर्यावरणीय त्योहार पर 7 पौधे रोपित कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस*

*औरैया, पर्यावरणीय त्योहार पर 7 पौधे रोपित कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस*

*इस वर्ष की थीम है केवल एक पृथ्वी ( ओनली वन अर्थ) पी*

*दिबियापुर,औरैया।* राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त छात्रा नेहा कुशवाहा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 7 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्वजों की याद में पौधरोपण अभियान के तहत अब तक 2859 पौधे रोपित करने वाली नेशनल यूथ अवार्डी नेहा कुशवाहा ने अपने बेहतर भविष्य और खुशहाली जीवन जीने के लिए न्यूनतम एक पौधे को रोपित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
दिबियापुर के समीप गांव गढ़े के पुर्वा निवासी प्रताप सिंह ने अपने पिता स्व बलधारी सिंह की याद में अमरूद का एक पौधा रोपित किया जबकि अर्जुन सिंह ने अपने पिता स्व सुखनंदन लाल की याद में, अमित कुमार ने अपने पिता स्व० संतोष कुमार की याद में, श्रीमती फूलदेवी ने अपनी सास स्व० कटोरी देवी की याद में, प्रदीप कुमार सिंह राजपूत ने अपने पिता स्व० शोभारन सिंह की याद में अमरूद का एक एक पौधा रोपित किया वहीं ग्राम पंचायत उमरी के गाँव खजवैया में गिरेंद्र सिंह ने अपने पिता स्व० मनफूल की याद में जबक सर्वेस सिंह ने अपनी माता स्व० रेशमा देवी की याद में कदम्ब का एक एक पौधा रोपित किया । इस प्रकार कुल 7 पौधे रोपित कर लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता