जसवंतनगर। बलरई इलाके के बीबामऊ गांव में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसी एक किशोरी की  इलाज दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बीबामऊ गांव में  राजू जाटव के घर में  जिस समय खाना बनाया जा रहा थाए यकायक रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गयी और भयावह रूप ले गयी। खाना बना रही राजू की 17 वर्षीया बेटी अर्चना लपटों की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनो ने जैसे.तैसे  आग पर काबू पाया। झुलसी किशोरी को इलाज के लिए  सैंफई मेडीकल यूनिवर्सिटी ले गएएमगर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।      मृतका इंटरमीडिएट  की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

By Editor