Monday , October 28 2024

जसवंत नगर, निर्वाचित प्रधान महंत सिंह पर जाति प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने के आरोप में जिला प्रशासन ने जांच के बाद प्रधान पद के समस्त अधिकार सीज किये गए

जसवन्तनगर: क्षेत्र के ग्राम नगला नरिया के निर्वाचित प्रधान महंत सिंह पर जाति प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने के आरोप में जिला प्रशासन ने जांच के बाद प्रधान पद के समस्त अधिकार सीज कर दिए गए थे।
एडीओ पंचायत आनिल बाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम पंचायत के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 11 सदस्यों ने भाग लिया जिसमे बिना चुनाव कराए ग्राम पंचायत आलमपुर नरिया में ग्राम पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह को सदस्यों की सहमति से प्रधान पद के अधिकार दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिना प्रधान के पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य बंद पड़े थे
उधर पूर्ब प्रधान महंत सिंह ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया उनका जाती प्रमाण पत्र सही थी मगर उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है ये गलत है अब वे उच्च न्यायालय की शरण में गए जहां से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है
इस दौरानपंचायत सचिव नीरज, पुलिस उपनिरीक्षक कपिल देव चौधरी सहित पुलिस टीम मौजूद रही रहे मौजूद।