Monday , October 28 2024

इटावा,नातिन के अपहरण हो जाने पर थाने पहुँचे थे वृद्ध सन्यासी और महिला,

*वृद्ध सन्यासी और महिला से पुलिस ने किया दुर्व्यवहार*

● नातिन के अपहरण हो जाने पर थाने पहुँचे थे वृद्ध सन्यासी और महिला,

इटावा। इटावा जनपद के वैदपुरा थाना में एक वृद्ध सन्यासी और महिला के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार सामने आया है।
वृद्ध सन्यासी और महिला अपनी नावालिग नातिन के अपहरण के बारे में जानकारी करने थाना वैदपुरा पहुँचे थे।
आपको बतादें वृद्ध सन्यासी बाबा परसुराम गिरि और उनकी बेटी सुमित्रा के साथ थानेदार ने दुर्व्यवहार कर थाने से निकाल दिया। घटना से दुखी इस आप बीती ग्राम बर्रा निवासी 85 वर्षीय सन्यासी परसुराम गिरि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंप कट अपहरणकर्ताओं से दरोगा की सांठ-गांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने अपहरणकर्ताओं को जेल भेजने और साजिशकर्ता दरोगा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आशा रसोईया यूनियनों के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य ने सन्यासी और महिला से दरोगा द्वारा की गई बदसलूकी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं को सम्मान देने की बात करते हैं। दूसरी तरफ थानों में खुलेआम ऐसी घटनाएं आम बात है। उन्होंने एसएसपी से दोषियों के खिलाफ उदाहरणीय कार्रवाई की मांग की है।