Monday , October 28 2024

औरैया, गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर्व*

*औरैया, गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर्व*

*दिबियापुर,औरैया।* नगर के रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ(आश्रम) पर गायत्री जयंती पर्व पर 5 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे 3 पालियों में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने आहुतियां डाली।इससे पहले सुबह 6 से 8 बजे तक अखंड जप/साधना में परिजनों ने प्रतिभाग किया।यज्ञ के बाद महिला मंडल ने गायत्री माता का भजन कीर्तन किया। जायंट्स सहेली ग्रुप दिबियापुर ने शर्बत वितरण का कार्यक्रम किया।अंत मे सभी ने भण्डारे में जमकर प्रसाद छका।यज्ञ कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ हरी बाबू गुप्ता व परिव्राजक राजेश शर्मा ने कराया।जगत नारायण शर्मा, विद्याराम पाल,विश्वनाथ गुप्ता, पंकज शर्मा, हरिशचंद्र यादव, श्याम बाबू शर्मा,प्रमोद कुमार पाठक, डॉ राजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता,अजय पैराडाइज, कृपा शंकर गुप्ता, विनय वर्मा, राजेन्द्र बहादुर तोमर, रामनरायन सविता, अशोक तिवारी, जय प्रकाश विश्वकर्मा (परिव्राजक), योगेश दोहरे, रामचंद्र शुक्ला, जावित्री देवी, अमित गुप्ता, आलोक बाबू गुप्ता, लक्ष्मी पोरवाल (जायंट्स सहेली अध्यक्ष),डॉ सपना गुप्ता, रोली गुप्ता, मोनिका गुप्ता, नीता विश्नोई, प्रीती पोरवाल, राधा वर्मा, स्वेता, चंद्रा देवी शर्मा, डॉ संगीता गुप्ता, हेमंत गुप्ता, आरती यादव, राजू गुप्ता आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। गायत्री परिवार शाखा दिबियापुर के अतिरिक्त बूढ़ादाना, भियांपुर, सरायपुख्ता, गेहूंचनापुर्वा व पीपरपुर के कार्यकर्ताओं ने गायत्री जयंती पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया।जिला समन्वयक डॉ हरी बाबू गुप्ता ने बताया कि गायत्री जयंती पर्व जिले की सभी शाखाओं बिधूना, अछल्दा, औरैया, अजीतमल, कुदरकोट, फफूंद, नवी मोहन( सहार) ने सुबह यज्ञ व शाम को दीपयज्ञ करके मनाया।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता