Monday , October 28 2024

औरैया, जिलाधिकारी ने योग के लिए जागरूक कर की अपील*

*औरैया, जिलाधिकारी ने योग के लिए जागरूक कर की अपील*

*० यमुना नदी घाट पर योग के दौरान लोगों को किया संबोधित*

*० डीएम ने यमुना नदी तट पर साफ सफाई के साथ रोपा पीपल का पौधा*

*औरैया।* जिलाधिकारी ने रविवार को शेरगढ़ घाट स्थित कालिंद्री तट पर योगा के लिए जनमानस को संबोधित करते हुए जागरूक कर योगा अपनाने के लिए संबोधित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने यमुना तट पर साफ सफाई के साथ पीपल का पौधा रोपण किया। उन्होंने खेल के मैदान अथवा किसी संस्थान पर जाकर योगा करने के लिए पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि योगा करने से विभिन्न बीमारियां नष्ट हो जाती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए सुबह-सुबह योगा करना अति आवश्यक है। उन्होंने आम जनों से अनिवार्य रूप से योगा करने की पुरजोर अपील की है। इस दौरान विचित्र पहल के पदाधिकारी गण भी शामिल रहे। जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव द्वारा रविवार की सुबह करीब 6 बजे से यमुना नदी के घाट पर योग के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कविता सुनाते हुए कहा कि “भाई अपने तन से मन से कुरोग दूर करें। आओ योग करें, आओ योग करें।। स्वास्थ हमारा अच्छा है तो, सारा कुछ है अच्छा। रोग ग्रसित अब नहीं एक भी हो भारत का बच्चा।। सूर्योदय से पहले उठकर निपटे नित्य क्रिया। सदा निरोगी काया जिसकी जीवन वही जिया।। उदाहरण कोई बन जाए, वह उद्योग करें। आओ योग करें आओ योग करें।।” उपरोक्त कविता पाठ करने के बाद जिला अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पास के खेल मैदान या किसी योग संस्थान में जाकर प्रत्येक सुबह योगासन करें तथा अपने परिवार के लोगों को इसके लिए जागरूक करें। कहा कि योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, तथा कई गंभीर बीमारियां होने से बचाता है।जिलाधिकारी ने इसके अलावा यमुना तट पर अन्य लोगों के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत झाड़ू लगाते हुए साफ सफाई की। इसके साथ ही उन्होंने यमुना की पूजा-अर्चना करने के बाद तट पर सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला पीपल का पौधा लगाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान , वन अधिकारी वीपी सिंह तथा अन्य अधिकारी व शहर वासियों द्वारा योगासन किया गया। इस दौरान विचित्र पहल के पदाधिकारी गण भी शामिल रहे। योगासन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा कराया गया।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता