Monday , October 28 2024

औरैया, जर्जर दीवार गिरने से महिला सहित जानवर दबकर मौत

औरैया, जर्जर दीवार गिरने से महिला सहित जानवर दबकर मौत

*० मृतक का एक पुत्र भी दबकर घायल हुआ।*

*० मृतक महिला अपने घर के बाहर जानवरो को चारा दे रही थी।*

*० घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय हुई मृत्यु।*

*० एक भैंस और एक गाय भी दीवार ढ़हने से उसमे दबकर मरी।*

*० सोमबार सुबह शेरपुर सरैया गाँव में हुआ हादसा।*

 

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गाँव मे सोमबार सुबह पड़ोसी की जर्जर दीवार गिरने से सड़क के दूसरी तरफ पड़ोसी महिला और जानवर दबकर मर गए मृतक महिला का एक पुत्र भी दबकर घायल हो गया।गिरी हुई दीवार बहुत पुरानी और ककय्या ईंटों की बनी हुई थी। सोमबार सुबह लगभग छः बजे फफूंद थाना क्षेत्र के गाँव शेरपुर सरैया निवासी पचपन वर्षीय मृतक महिला सिया बेटी पत्नी चन्द्रपाल यादव अपने घर के सामने बंधे जानवरों को चारा दे रही थी,उसका पुत्र भी साथ मे था,तभी सड़क के दूसरी तरफ बना पड़ोसी यतेंद्र तिवारी के घर की दीवार गिर गई पड़ोसी के घर की दीवार काफी ऊंची थी जो गिरने से सड़क की दूसरी तरफ चन्द्रपाल यादव के चबूतरे से लेकर बरामदे तक जा गिरी दीवार में सिया बेटी,उसका पुत्र संजय,एक गाय,एक भैंस दब गई। गिरी हुई दीवार बहुत ही पुरानी और ककय्या ईंटों की बनी हुई थी दीवार को गारे मिट्टी से काफी ऊंचाई तक बनाया गया था।भरभराकर दीवार गिरने की आवाज सुनकर गाँव वाले दौड़ पड़े,दीवार में दबी महिका और उसके पुत्र को निकाल कर अस्पताल ले गए लेकिन महिला की रास्ते मे ही मृत्यु हो गई जबकि घायल पुत्र संजय इक्कीस वर्षीय का इलाज चल रहा है।एक गाय और भैंस की भी मृत्यु हो गई है।मृतका के दो पुत्र व तीन पुत्रियाँ है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष फफूंद राकेश शर्मा ने बताया कि जानवरों को चारा खिलाने के लिए महिला व उसका पुत्र गया था जो पड़ोसी की दीवार गिरने से उसमे दब गए,जिसमे महिला की मृत्यु हो गई।शव को पोष्टमार्टम को भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता