Monday , October 28 2024

इटावा, तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल*

*तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल*

जसवन्तनगर: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम नगला नवल के सामने हाइवे पर पर यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो लोडर वाहन बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार शाम को हुआ है। ऑटो के पलटते ही आसपास के लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। बाद में सभी को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान अज्ञात व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोष्ष्ति कर दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। अनियंत्रित होने के चलते ऑटो सड़क पर पलट गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*यह हुए घायल*

19 वर्षीय शिव पुत्र राजा राम व 19 अंकित पुत्र राम सनेही निवासी गढ़ भर्थना और 60 वर्षीय बांके लाल पुत्र राधे लाल और 55 वर्षीय फूल वती पत्नी बांके लाल निवासी पँचावली घूगल पुर के रूप में हुई है।