Monday , October 28 2024

औरैया, मृतक कर्मचारियों के घर जाकर दी गई सहायता राशि*

*औरैया, मृतक कर्मचारियों के घर जाकर दी गई सहायता राशि*

*सहार,औरैया।* उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद औरैया द्वारा आज जिले के मृतक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के घर जाकर संगठन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि प्राप्त कराई गई।जिसमें सर्वप्रथम राधारमण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फफूंद औरैया के मृतक कर्मचारी हरिओम की पत्नी को सहायता राशि प्राप्त कराई गई इसके बाद शिव इण्टर कॉलेज हैदरपुर में कार्यरत रहे अजीत प्रताप सिंह की पत्नी को सहायता राशि प्रदान की गई इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गौरव शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री पंकज भदौरिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल दुबे,जिला कोषाध्यक्ष राममोहन सविता,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, संघठन मंत्री रामेंद्र सिंह,उपमंत्री सिराज अहमद, उपमंत्री श्याम सुंदर, संदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता