Monday , October 28 2024

इटावा, जन्मदिन के पाँचवें दिन सपा नेता की दुःखद मौत*

*जन्मदिन के पाँचवें दिन सपा नेता की दुःखद मौत*

● सपा नेता कार्यकर्ता शोक में डूबे-परिजनों में मचा कोहराम,

भरथना,इटावा। जन्मदिन के पाँचवें दिन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव अखिलेश यादव लोहिया की ह्रदय गति रूक जाने से आकस्मिक मृत्यु हो गई,घटना की खबर से परिवार में बुरी तरह कोहराम मच गया।मृदुभाषी,मिलनसार अपने साथी के निधन की खबर सुनकर शुभचिन्तक व पार्टी पदाधिकारी शोक में डूब गये।
भरथना कस्बा के मुहल्ला कृष्णा नगर निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव अखिलेश यादव लोहिया करीब 50 वर्ष का गुरूवार दोपहर करीब साढे तीन बजे ह्रदय गति रूक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। निज निवास पर घटित घटना के उपरान्त मामूली नब्ज (पल्स) चलती देख परिजन आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेगये जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि मृतक श्री यादव का बीती 10 जुलाई को जन्मदिन था और हाल ही में उनकी बेटी खुशबू यादव के उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर चयन होने से घर में अपार खुशियां थीं। परिवार के साथ घटित ह्रदय विदारक घटना के उपरान्त मृतक अपनी पत्नी गीता यादव सहित तीन पुत्रियों दिशा यादव,खुशबू यादव,दिव्या व पुत्र आर्यन को रोता बिलखता छोड गया है।
मृदुभाषी,मिलनसार सपा नेता के आकस्मिक निधन की खबर से पूर्व मंत्री अशोक यादव,विनोद यादव कक्का,श्रीकृष्ण यादव,विधायक प्रदीप यादव,राघवेन्द्र गौतम,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,अजय यादव गुल्लू, लल्ला सिंह कठेरिया,सुरेन्द्र यादव,मनोज यादव बंटी, होंम सिंह यादव ठेकेदार,मनोज पोरवाल,पुष्वेन्द्र यादव रिंकू,सार्थक यादव छोटू,आदि सैकड़ो सपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने सपा नेता श्री लोहिया के आवास पर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की है।