Monday , October 28 2024

इटावा, वीर शासन जयंती पर विश्व जैन संगठन अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने दी बधाई*

*वीर शासन जयंती पर विश्व जैन संगठन अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने दी बधाई*

इटावा। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी को केवल ज्ञान प्राप्त होने के 66 दिन के पश्चात प्रथम उपदेश दिये जाने के दिवस को वीर शासन जयंती के रुप में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर विश्व जैन संग़ठन इटावा के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने सभी साधर्मियो को बधाई देते हुये बताया वर्ष में अनेकानेक पर्व, त्योहार तो सदैव आते रहते हैं, लेकिन वीर शासन जयंती का पर्व पूरे साल में एक बार ही आता है। वीर शासन जयंती के दिन ही भगवान महावीर स्वामी का शासनकाल प्रारंभ हुआ था, जो अब तक चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युग में यदि मनुष्य भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को, आदर्शों को अपने आचरण में उतार ले तो वह विश्वव्यापी बन सकता है। हम आज भगवान महावीर स्वामी को नहीं देख पा रहे हैं, लेकिन उनके शमचर्याधारी दिगंबर मुनिराजों के दर्शन कर रहे हैं, यह अनेक शुभ कर्मों का ही फल है।