*औरैया, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद मोदी जी द्वारा जनपद जालौन में भ्रमण*

  1. *कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था व बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे रुट व्यवस्था का निरीक्षण*

*औरैया।* शनिवार को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनपद जालौन में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिन गुरूवार को जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा VVIP सुरक्षा व्यवस्था व बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे पर रुट व्यवस्था के निरीक्षण के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल का भी भ्रमण किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा जनपद की सुरक्षा व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें ।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

By Editor