Monday , October 28 2024

जनपद इटावा की महिलाएं कासगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में जगाएगी आजीविका की अलख*

*जनपद इटावा की महिलाएं कासगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में जगाएगी आजीविका की अलख*

*इटावा से कासगंज में ग्राम संगठन के गठन एवं प्रशिक्षण हेतु भेजी गई सीनियर सीआरपी दल*

इटावा : उत्तर  राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन जनपद इटावा  के तत्वावधान में ग्रामीण गरीब परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने का अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके लिए कासगंज के लिए सीनियर सीआरपी के 10 दल की 20 सदस्यों को भेजा गया।
संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी ने दल के सदस्यों को रवाना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करा कर महिलाओं को जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है। जनपद इटावा की महिलाएं प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में जाकर ग्रामीण क्षेत्र के वंचित परिवार की महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर जनपद का नाम रोशन कर रही है। इटावा की महिलाएं अब कासगंज में भी ग्राम संगठन का गठन / प्रशिक्षण का कार्य करेगी। शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बृजमोहन अंबेड उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि जब आर्थिक रूप से महिलाएं स्वावलम्बी होगी, तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन एवं आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाएं सशक्त हो रही है। इन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। ग्राम संगठन से गरीब महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सहायता मिली है। महिलाएं स्वरोजगारी बन रही है।
डॉ. नंदकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवार की महिलाओं को संगठित करते हुए आर्थिक उन्नयन के लिए जागरूक करेगी।
जिला मिशन प्रबन्धक संतोष कुशवाहा, दीपेंद्र सिंह तोमर, विप्लव भूषण, सूर्य नारायण पांडेय, जितेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन से बड़ी जरूरतों को पूरा किया जाता है। समूह को मजबूती मिलती है। मौके पर पप्पी सिंह, रीना, मोनी, ज्योति सहित सभी सीआरपी मौजूद रही।