Monday , October 28 2024

इटावा, समर्थक विरोधी दलों की अफवाहों से बचें-कुरील*

*समर्थक विरोधी दलों की अफवाहों से बचें-कुरील*

● सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में बसपा का बजूद लौटाने पर दिया जोर,

भरथना,इटावा। बसपा के पूर्व एमएलसी और चित्रकूट,झांसी,कानपुर के मंडल प्रभारी रामकुमार कुरील ने कहा है कि वर्तमान की सरकारों से तंग आकर अब देश और प्रदेश की जनता बहुजन समाज पार्टी के खोए हुए बजूद को बापस लौटने का मन बना चुकी है।
बसपा नेता रामकुमार कुरील गुरुवार को भरथना विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मोढ़ी में बसपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पार्टीजनों को सम्बोधित कर रहे थे,उन्होंने बताया आज वर्तमान सरकार के सामने बसपा छोड़कर विपक्ष शून्य है कोई विरोध करने बाला नही है। प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में लूट, हत्याएं,दुष्कर्म,चोरी,जैसी घटनाओं पर कोई ध्यान नही दे रहा। प्रदेश में बढ़ते क्राइम पर शासन का प्रशासन कोई अंकुश नही रहा है। अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर निकल भागते हैं। यह अच्छी बात नही है,अपराधियो पर शासन प्रशासन ख़ौफ होना चाहिए जोकि अपराध घटित हो ही नही सके।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बहिन मायावती की बसपा सरकारों में लॉयन आडर का जिक्र करते हुए बताया कि वर्तमान में अपराधी अपराध कर रहे है और बहिन जी की सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़ कर दूसरे प्रदेशों में भाग जाते है। आज जनता को बहिन जी का लॉयन आडर याद आ रहा है।
उन्होंने मौजूद पार्टी पदाधिकारियों से कहा है घर के प्रत्येक व्यक्ति को बसपा की सदस्यता लेनी है पार्टी को पहले से अधिक मजबूत बनाना है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी गांव गली पहुँच कर पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें।
इससे पूर्व बैठक को कानपुर मण्डल कानपुर के कोडिनेटर जसकरन सिंह कठेरिया,वीपी सिंह,और जसबन्त नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रयाशी रहे बसपा नेता वीपी अंबेडकर, जिलाध्यक्ष सुरजन सिंह जाटव,विधानसभा अध्यक्ष संजय शाक्य,भरथना नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी बलवीर सिंह नीरज,सभासद सुशीला देवी,राजकुमारी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सदस्यता अभियान पर विचार व्यक्त किये।