Monday , October 28 2024

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में शुक्रवार की देर शाम तेज बारिश के चलते मकान गिरा

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में शुक्रवार की देर शाम तेज बारिश के चलते 65 वर्षीय सुमिरा देवी पत्नी स्व. बंसीधर का गाटर पटिया से बना 70 साल पुराना मकान भरभरा कर गिर गया। जो कि अपने मकान में बेटे अशोक के साथ रहती हैं। जोकि मजदूरी करने कहीं गया हुआ था कुछ समय पहले ही अशोक की मां पड़ोस के हुकुम सिंह के घर गई हुई थी। अशोक की पत्नी और उनकी दो बेटियां और एक बेटा घर के अंदर थे। बारिश तेज हो रही थी तभी अचानक मकान की दीवार खिसकने लगी और मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी जिसमें अशोक का छोटा पुत्र मकान में दबने से बच गया। सुमिरा देवी के पति का देहांत करीब 20 वर्ष पूर्व हो गया उनके पति ने मेहनत मजदूरी करके ये मकान को बनाया था जिससे पूरे परिवार का रहना होता था सुमिरा देवी का बेटा अशोक भी मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है, अशोक अत्यंत है गरीब मजदूर व्यक्ति है उसने कई बार अपने ग्राम प्रधान से मकान बनवाने को लेकर गुहार लगाई मगर प्रधान ने उस की बात को अनसुनी करता रहा लेकिन मकान की छत गिरने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सुमिरा देवी ने अब अपना घर छोड़कर दूसरे के घर में रहना पड़ रहा है।